नवीन पटनायक तीसरी बार मुख्यमंत्री बने

नवीन पटनायक तीसरी बार मुख्यमंत्री बने

उड़ीसा विधानसभा के चुनावों में शानदार जीत के बाद नवीन पटनायक ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नवीन पटनायक लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं.

इसके साथ ही राज्य में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया. कई मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली. संवैधानिक प्रवधानों के अनुसार उड़ीसा में अधिक से अधिक 22 सदस्यों का मंत्रिमंडल गठित किया जा सकता है.

नए चेहरों पर ध्यान

कैबिनेट दर्जे में कुछ नए चेहरे हैं जो पिछली कैबिनेट में नहीं थे. नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने राज्य की 147 विधान सभा सीटों में से 103 सीटें जीती हैं. जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने चार और सीपीआई ने एक सीट पर विजय प्राप्त की है.

बुधवार को नवीन पटनायक ने राज्यपाल एमसी भंडारे से मुलाक़ात करके राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बाद राज्यपाल ने पटनायक को उनकी पार्टी के बहुमत के आधार पर नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+