माया को बसपा के टूटने का डर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती इस समय अपनी पार्टी के नाकारा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही हैं। समस्या यह है कि कहीं कार्रवाई करने पर नेता बागी होकर पुनिया के खेमे में न चले जाएं। हालांकि पार्टी की बैठक में मायावती ने मंत्रियों और नेताओं को जममर पटकार लगायी।
खास जाति के टूटने का डर
पुनिया के मजबूत होने से मायावती को डर है कि कहीं एक खास जाति के विधायक और मंत्री बसपा छोड़कर कांग्रेस या सपा में शामिल न हो जाएं। हालांकि इस बात को लेकर पार्टी नेताओं के बीच अंदर ही अंदर हलचल मची हुई है।
पुनिया कभी मायावती के सबसे करीबी और विश्वासपात्रों में से एक हुआ करते थे। लेकिन ताज कॉरीडोर केस के बाद मायावती ने उन्हें अपनी टीम से निकाल फेंका। बसपा के खराब प्रदर्शन पर पुनिया ने भी शब्द बाण छोड़ने में कसर नहीं छोड़ी है।
पुनिया ने उत्तर प्रदेश में मायावती के खराब शासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अपने दम पर जबर्दस्त कामयाबी हासिल करने के बाद अब कांग्रेस की नजर आगामी विधानसभा चुनाव पर है। उन्होंने कहा कि मायावती ने यूपी में खराब शासन दिया है, जिसके जवाब में जनता ने उन्हें हाशिये पर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications