पाकिस्तान ने और सहायता राशि मांगी

पाकिस्तान के उत्तरी इलाक़े में तालेबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ शुरू हुई कार्रवाई के बाद से 15 लाख लोग पलायन कर चुके हैं.
युद्ध प्रभावित इलाक़े में जिस स्तर का काम करना है, उसे देखते हुए पाकिस्तान की सरकार दाता देशों से और सहयोग की अपील करती है. सरकार को ये सहायता राशि राहत कार्यों के अलावा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए भी चाहिए यूसुफ़ रज़ा गीलानी, प्रधानमंत्री
| |
राजधानी इस्लामाबाद में दाता देशों के एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री गीलानी ने कहा कि लोगों का दिल और दिमाग़ जीतने की आवश्यकता है.
अब तक दाता देशों ने राहत कार्यों के लिए क़रीब 24 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने का वादा किया है.
इस राशि में अमरीका की ओर से दी गई 11 करोड़ डॉलर की सहायता राशि शामिल है.
अपील
तालेबान के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की कार्रवाई की अमरीका ने सराहना की है.
गीलानी ने और सहायता राशि की मांग की
संयुक्त राष्ट्र शुक्रवार को एक विशेष अपील जारी करने वाला है ताकि और सहायता राशि जुटाई जा सके.
पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में तालेबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई जारी है. ताज़ा संघर्ष में लोअर दीर में कम से कम सात लोग मारे गए हैं.
दाता देशों के सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गीलानी ने कहा, "युद्ध प्रभावित इलाक़े में जिस स्तर का काम करना है, उसे देखते हुए पाकिस्तान की सरकार दाता देशों से और सहयोग की अपील करती है. सरकार को ये सहायता राशि राहत कार्यों के अलावा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए भी चाहिए."
प्रधानमंत्री गीलानी ने कहा कि विस्थापित लोगों के लिए एक विशेष प्रधानमंत्री कोष का भी गठन किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications