मनमोहन सिंह की राष्ट्रपति से मुलाकात स्थगित

सरकार सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के प्रमुख घटक दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और तृणमूल कांग्रेस अधिक मंत्रिपद की मांग कर रही हैं। इन दोनों दलों के क्रमश: 18 और 19 सांसद हैं।

डीएमके चार कैबिनेट के साथ सात मंत्री पद चाहती है जबकि तृणमूल ने छह सांसदों को मंत्री बनाना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक डीएमके की नजर भूतल परिवहन, रेल, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार और पर्यटन मंत्रालय पर है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी इस बारे में करुणानिधि से बातचीत करेंगे।

तृणमूल की नेता ममता बनर्जी अपने लिए रेल मंत्रालय चाहती हैं वहीं उनकी नजर कोयला एवं खनन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय पर भी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+