दिल्ली में बदलता रहेगा मौसम का मिजाज
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में मौसम के मिजाज में और बदलाव देखा जा सकता है। शाम के वक्त तेज आंधी चल सकती है और हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शाम को हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।"
दिल्ली में गुरुवार को आद्र्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications