नवीन पटनायक ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
भुवनेश्वर, 21 मई (आईएएनएस)। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने गुरुवार को उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार तीसरी बार इस पद पर आसीन हुए हैं।
उड़ीसा के राज्यपाल मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में पटनायक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में सैंकड़ों पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications