'वीर नारी' सम्मेलन 23 मई को शिमला में
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बताया कि सम्मेलन के दौरान डा़ जी़ एल़ पराशर के नेतृत्व में विशेषज्ञों डाक्टरों के दल द्वारा 'हड्डी रोग चिकित्सा' शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को हड्डी के रोगों एवं जोड़ों के दर्द से सम्बन्धित बीमारियों के बारे में नि:शुल्क चिकित्सा एवं उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हड्डी रोग चिकित्सा शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है।
प्रवक्ता ने बताया कि सम्मेलन के दौरान शिमला जिला तथा साथ लगत क्षेत्रों की वीर नारियों को आमंत्रित किया जा रहा है तथा सम्मेलन में आर्मी वाइफस वेल्फेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष वीर नारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications