शिबू सोरेन के पुत्र का आकस्मिक निधन
रांची, 21 मई (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महासचिव दुर्गा सोरेन का गुरुवार को बोकारो में अपने आवास पर निधन हो गया।
परिवारिक सूत्रों ने बताया कि दुर्गा (39 वर्ष) बुधवार रात सोए तो गुरुवार सुबह नहीं उठे। परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उनके मृत होने का पता चला। उनके शव को बोकारो के जनरल अस्पताल में रखा गया है।
सूत्रों का कहना है कि दुर्गा की मौत गुर्दो के काम करना बंद कर देने या फिर दिल का दौरा पड़ने से हुई है। चिकित्सकों ने मौत के कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।
सोरेन और उनके दूसरे पुत्र हेमंत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की बैठक में हिस्सा लेने बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे। दुर्गा की मौत की खबर सुनते ही वे दोनों गुरुवार सुबह रांची के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि दुर्गा ने राज्य की गोड्डा लोकसभा सीट से चुना लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications