ओबामा ने किए नए आर्थिक कानूनों पर हस्ताक्षर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हस्ताक्षर करने के बाद ओबामा ने कहा कि 'हेल्पिंग फैमिलीज सेव देयर होम्स एक्ट' और 'फ्रॉड इंफोर्समेंट एंड रिकवरी एक्ट' के द्वारा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि देश मौजूदा संकट की तरह दोबारा किसी बड़ी वित्तीय समस्या का शिकार न बने।
इन कानूनों में एक के सहारे जहां गृह स्वामियों को उनके कर्ज चुकाने के लिए दोबारा वित्तीय मदद देने के लिए सरकार द्वारा समर्थित ऋण की व्यवस्था की गई है वहीं दूसरा कानून आवास संकट से संबंधित कारपोरेट और मॉर्टगेज की धोखाधड़ियों पर अंकुश लगाने का काम करेगा।
दूसरे कानून के तहत एक आयोग का गठन किया जाएगा जो मॉर्टगेज और वित्तीय संकट के कारणों की जांच करेगा।
'फाइनेंशियल क्राइसिस इंक्वोयरी कमीशन' नामक इस आयोग में प्रमुख पार्टियों से 10 सदस्य नियुक्त किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications