सीनेट की समिति ने ब्लेक के नाम पर लगाई मुहर
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्लेक को दक्षिण एशिया मामलों के सहायक मंत्री पद के लिए नामित किया था। समिति की मंजूरी मिलने के बाद अब उनका नाम पूरे सदन के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर वह रिचर्ड बाउचर का स्थान लेंगे।
ब्लेक इससे पूर्व नई दिल्ली में वर्ष 2003 से 2006 तक अमेरिकी मिशन के उप प्रमुख का पद संभाल चुके हैं।
सीनेट ने बिना किसी चर्चा के ब्लेक का नाम पारित कर दिया। व्हाइट हाउस के अनुसार अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ब्लेक के विभाग में मध्य एशिया को भी शामिल किया जाएगा या नहीं। माना जा रहा है कि ओबामा प्रशासन दक्षिण एशिया मामलों के विभाग को दो भागों में बांटना चाहता है।
ब्लेक ने वर्ष 1985 में अमेरिकी विदेश सेवा में प्रवेश किया था। वह तुनुसिया, अल्जेरिया, नाइजेरिया और मिस्र में अमेरिकी राजदूत रह चुके हैं। इसके अलावा वह विदेश मंत्रालय के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications