अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गिरावट देश के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से अर्थव्यवस्था के संबंध में जाहिर की गई आशंकाओं की वजह से आई।
बैंक ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद दो फीसदी तक घटने और बेरोजगारी दर के बढ़कर 9.6 फीसदी होने की आशंका जताई थी।
डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 52.81 अंक यानी 0.6 फीसदी फिसलकर 8,422.04 के स्तर पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक 4.66 अंक यानी 0.5 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 903.47 पर बंद हुआ। प्रौद्योगिकी सूचकांक नास्डाक कंपोजिट 6.70 अंक यानी 0.4 फीसदी गिरकर 1,727.84 के स्तर पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications