छैला-ठियोग में वन थाना स्थापित
अतिरिक्त मुख्य सचिव अवय शुक्ला ने थाने का शुभारम्भ करते हुए कहा कि यह थाना देहा-ठियोग में स्थापित किया जाना है, जहां भवन बनने में कुछ समय लगेगा, इसलिए इसे छैला में आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छैला स्थित इस भवन का विभाग द्वारा पूर्व में सामाजिक वानिकी वन परिक्षेत्र कार्यालय के रूप प्रयोग किया जाता रहा है।
शुक्ला ने कहा कि आवश्यकता अनुसार राज्य में और थाने भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वन थाने के स्थापित हो जाने से ठियोग वन मण्डल के तहत विशेषकर, देहा, पछाद, पराली घूंड तथा घोड़ना-जनान जैसी संवेदनशील वन बीटों में होने वाले वन अपराधों से कारगर ढंग से निपटने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि थाने को एक महिन्द्रा जीप, कम्यूनिकेशन प्रणाली, शस्त्र तथा अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है। विभाग की वन थाना पॉलिसी के अनुरूप शीघ्र ही यहां और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications