मुख्यमंत्री द्वारा 'राजीव गांधी और राजस्थान' फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रदर्शनी में स्व. राजीव गांधी की समय-समय की गई राजस्थान की विभिन्न यात्राओं के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इन चित्रों में राजस्थान के नेताओं के अलावा स्व. राजीव गांधी एवं श्रीमती सोनिया गांधी के मरुस्थलीय एवं आदिवासी क्षेत्रों के दौरे, उदयपुर के शिल्पग्राम, ख्वाजा मुईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत एवं पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन, गाड़िया लुहारों से बातचीत, सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ खिंचवाए गए चित्रों सहित लगभग एक सौ श्वेत-श्याम एवं रंगीन चित्र दर्शाए गए हैं।

इसके साथ ही प्रदर्शनी में स्व. राजीव गांधी के बचपन के और उनके पारिवारिक चित्र भी सम्मिलित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्व. राजीव गांधी के इन सभी चित्रों को काफी देर तक पूरे मनोयोग से देखा। इस अवसर पर पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री, बीना काक, जनसम्पर्क मंत्री अशोक बैरवा, पूर्व महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह, विधायकगण और बड़ी संख्या में युवा कलाप्रेमी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+