मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई तथा आतंकवाद को देश से जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा भजन एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
विधायक सुखविंदर सुखू, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी एवं आदर्श सूद, नगर-निगम के पार्षद, विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण, नगर के गणमान्य व्यक्ति, नगर निगम शिमला के आयुक्त ए़ एऩ शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त मीरा मोहन्ती, पुलिस अधीक्षक आऱ. एम़. शर्मा तथा समाज के हर वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications