फेडरल रिजर्व ने जताई आर्थिक संकट गहराने की आशंका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने कहा कि चौथी तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद में दो फीसदी तक की गिरावट आने की आशंका है। जनवरी में इसके 1.3 फीसदी रहने की बात कही गई थी।
कमेटी ने कहा कि चौथी तिमाही में बेरोजगारी दर 9.6 फीसदी हो सकती है जबकि पहले इसके 8.8 फीसदी रहने का अनुमान प्रकट किया गया था।
देश की वर्तमान बेरोजगारी दर 8.9 फीसदी है जो वर्ष 1983 के बाद का सबसे खराब आंकड़ा है।
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति बराक ओबामा और वित्त मंत्री टिमोथी गीथनर ने कहा था कि वित्तीय तंत्र में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications