पीलीभीत में मीडियाकर्मियों ने वरुण गांधी की कवरेज के दौरान सुरक्षा की मांग की
गुरुवार को पीलीभीत प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मोहन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हमने जिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन देकर मांग की है कि वरुण गांधी की कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
कुमार ने कहा कि गत 19 मई को सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार पीलीभीत आए वरुण गांधी ने जतीपुर में एक जनसभा के दौरान एक समाचार चैनल के संवाददाता पंकज श्रीवास्तव के साथ बदसलूकी करते हुए अपने समर्थकों से उनका कैमरा छिनवा लिया। साथ ही वहां मौजूद अन्य पत्रकारों से भी बुरा बर्ताव किया।
पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि वरुण की बदसलूकी एक अन्य कैमरे में कैद हो गई थी, जो समाचार चैनलों में प्रसारित भी की गई।
उधर जिलाधिकारी अजय चौहान ने कहा कि मीडियाकर्मियों द्वारा दिया गया ज्ञापन उन्हें अभी नहीं मिला है। मिलने पर जिला प्रशासन की तरफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications