मिलेजुले रुख के साथ खुले शेयर बाजार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 17.28 अंकों की गिरावट के साथ 14,043.38 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 10 बजे यह 82.25 अंकों की गिरावट के साथ 13,978.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को 0.05 अंकों की तेजी के साथ 4,270.35 के स्तर पर खुला। खुलने के तत्काल बाद इसमें गिरावट आई और सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 18.20 अंकों की गिरावट के साथ 4,252.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications