देश ने राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया (लीड-1)
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के वीरभूमि स्थित स्मारक पर सोनिया, उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका वाड्रा एवं दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वीर भूमि पर अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला और कांग्रेस तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के कई नेता मौजूद थे।
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि आज देशभर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। देशभर में सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली। केन्द्रीय मंत्री पी़ चिदम्बरम ने प्रात: नार्थ ब्लॉक के उद्यान में गृह मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई।
आतंकवाद विरोधी दिवस देश में सभी वर्ग के लोगों के बीच आतंकवाद, और हिसा के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि किस प्रकार युवा वर्ग को आतंकवाद एवं हिसा से अलग किया जाए और वे आम लोगों की वेदनाओं के प्रति संवेदनशील बन सकें। इन लक्ष्यों तक तभी पहुंचा जा सकता है जब आतंकवाद के खतरों के प्रति लोगों में निरन्तर जागरूकता अभियान चलाया जाए। ये जागरूकता अभियान विद्यालयों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में वार्ता वाद-विवाद संगोष्ठी, सेमीनार अथवा व्याख्यान का आयोजन करके चलाया जा सकता है।
स्वैच्छिक संस्थानों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक निकायों में व्याख्यान, वार्ता, वाद-विवाद, संगीत एवं पाठ कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन स्वयं ही किया जाता है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरूम्बुदूर में एक रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications