भारत-पाकिस्तान साझा कर रहे खुफिया जानकारी !

वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान और भारत ने इस्लामी आतंकवादियों से संबंधित खुफिया जानकारियों का आदान-प्रदान शुरू कर दिया है।

अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) ने पाकिस्तान और भारत के लिए खुफिया जानकारी साझा करने की व्यवस्था की है।

इसके तहत नवंबर में मुंबई पर हमला करवाने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ ही तालिबान कमांडरों के बारे में भी खुफिया जानकारी एक-दूसरे को दी जाएगी।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि मुंबई हमले पर भारत और पाकिस्तान ने काफी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया है। अधिकारी ने कहा कि सीआईए ने पहले हमें जानकारियों के आदान प्रदान का माध्यम बनाया लेकिन अब दोनों देश सीधे सूचनाओं को साझा कर रहे हैं।

अमेरिका को उम्मीद है कि जब भारत खुफिया जानकारी और सबूतों के जरिये यह देखेगा कि पाकिस्तान कुछ इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ गंभीरतापूर्वक युद्ध कर रहा है तो उसे सीमा पर सेना की तैनाती में मदद मिलेगी।

समाचार पत्र के अनुसार ओबामा प्रशासन को आशंका है कि दोनों देशों को युद्ध में झोंकने के लिए लश्कर एक बार फिर भारत पर हमला कर सकता है।

सीआईए और अन्य खुफिया एजेंसी पाकिस्तान के कबायली इलाकों में तालिबान कमांडरों के वार्तालाप को टेप करने, उनके लोकेशन का पता करने के साथ ही उनके प्रशिक्षण केंद्रों पर नजर रख रही है। इस तरह की सूचनाएं पाकिस्तान को मुहैया कराई जा रही हैं और कभी-कभी भारत से भी साझा किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+