दक्षिणी अफ्रीकी तमिलों ने कोलंबो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
दक्षिण अफ्रीकी तमिल संघ (एसएटीएफ) के अध्यक्ष माइक चैट्टी ने बुधवार को कहा कि मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में कोलंबो के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।
चैट्टी ने कहा संघर्ष के नाम पर श्रीलंका सरकार ने अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के साथ अत्याचार किया है।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने हफ्ते के शुरुआत में घोषणा की थी कि उसने तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ जंग जीत ली है। लिट्टे देश में तमिलों के लिए अलग राष्ट्र की मांग करता रहा है।
श्रीलंका सेना ने दावा किया है कि संघर्ष में लिट्टे प्रमुख वेल्लुपिल्लेई प्रभाकरन भी मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications