श्रीलंका ने पाकिस्तान को 'सच्चा दोस्त' बताया
उप विदेश मंत्री हुसैन ए. भैला ने यह बात तब कही जब उन्हें पाकिस्तान के विदेश राज्यमंत्री नवाबजादा मलिक अहमद खान का बधाई संदेश मिला।
रक्षा मंत्रालय ने भैला के हवाले से कहा कि श्रीलंका की सरकार और जनता पाकिस्तान को अपना सच्चा दोस्त मानती है। जरूरत के वक्त पाकिस्तान ने हमेशा श्रीलंका का साथ दिया है।
उल्लेखनीय है कि सेना ने सोमवार को लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन समेत उसके वरिष्ठ साथियों को संघर्ष में मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications