तुर्कमेनिस्तान में दूतावास खोलेगा इजरायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वर्ष 1993 में तुर्कमेनिस्तान के साथ इजरायल ने कूटनीतिक संबंध स्थापित किया था लेकिन अब तक इजरायल ने तुर्कमेनिस्तान में दूतावास की शुरुआत नहीं की थी।
इजरायली विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है तुर्कमेनिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के उदेश्य से वहां की राजधानी में अशगाबात में दूतावास खोलने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में इजरायल के विदेश मंत्री एविगडोर लिबरमेन ने तुर्कमेनिस्तान में अपने समकक्ष राशिद मेरेदोव के साथ चर्चा की थी। मेरेदोव ने इजरायल के फैसले का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications