बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना जरुरी : सुशील मोदी
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार पिछड़ा राज्य है और इसके विकास के लिए इसे विशेष राज्य का दर्जा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र में बनने वाली सरकार ऐसा नहीं करती है तो समझा जाएगा कि केन्द्र सरकार एक बार फिर बिहार से सौतेला व्यवहार करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सांसद केन्द्र सरकार पर इसके लिए दबाव बनाएंगे।
मोदी ने भाजपा तथा जनता दल (युनाइटेड) में किसी प्रकार के मतभेद को इंकार करते हुए कहा कि दोनों दल एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेहतर तालमेल से ही बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 32 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications