मनाली-लेह राजमार्ग यातायात के लिए खुला
राजमार्ग भारी हिमपात के बाद मध्य दिसंबर में बंद कर दिया गया था।
इस सड़क की देखरेख करने वाली सीमा सड़क संगठन की संस्था 38 टास्क फोर्स आफ जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के कमांडर एस.के. दून ने आईएएनएस से कहा कि 475 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह राजमार्ग को सभी तरह के वाहनों के लिए आज सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया।
सेना के जवानों के लिए लद्दाख जैसे सीमांत इलाकों में आवागमन के लिए इस राजमार्ग अहम भूमिका है। यह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर से होकर गुजरती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications