मंत्रिपरिषद के गठन के बाद बारी है राज्यपालों की नियुक्तियों की
अगले कुछ सप्ताह में गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, पंजाब, बिहार और केरल के राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।
फिलहाल, गुजरात में नवलकिशोर शर्मा, गोवा में एस. एस. सिद्धू, मध्य प्रदेश में बलराम जाखड़, तमिलनाडु में एस. एस. बरनाला, पश्चिम बंगाल में गोपालकृष्ण गांधी, त्रिपुरा में डी. एन. सहाय, पंजाब में एस. एफ. रोड्रिग्स, बिहार में आर. एल. भाटिया और केरल में आर. एस. गवई राज्यपाल हैं।
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, "प्रधानमंत्री को मंत्रालय के गठन से फारिग होते ही राज्यपालों की नियुक्ति में जुट जाना होगा।"
सूत्रों का कहना है कि हाल ही में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेताओं को राजभवनों की तरफ भेजा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications