चिरंजीवी के करीबी अल्लू अरविंद ने पद छोड़ने की पेशकश की
पीआरपी अध्यक्ष चिरंजीवी के रिश्तेदार अरविंद ने पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक में अपना पद तयागने की पेशकश की। कुछ पार्टी नेताओं ने चुनाव में हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अरविंद का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। इस बारे में अंतिम फैसला चिरंजीवी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में तो पार्टी का खाता नहीं खुल सका और विधानसभा में उसे महज 18 सीटों पर ही सफलता मिल सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications