मंडी में हंगामा कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी
मिली जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी के व्यापारियों और हम्मालों के बीच काम के समय को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को हम्माल के न होने पर व्यापारी ने किसान का अनाज नहीं खरीदा तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। किसानों की इस हरकत से गुस्साए व्यापारियों ने गुरूवार को जब अनाज नहीं खरीदा तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
किसानों ने मंडी में जमकर हंगामा किया और दुकानों में तोड़फोड़ भी की। उग्र होते किसानों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजना पड़ी। लाठीचार्ज में कुछ किसानों को चोंटें भी आई हैं। गुना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि पुलिस ने किसानों को सिर्फ खदेड़ा था, उनपर लाठिया़ नहीं बरसाई। भगदड़ के कारण कुछ किसानों को चोंटें आई होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications