ममता को कांग्रेस में वापसी कर लेनी चाहिए : चेन्निथला
चेन्निथला ने आईएएनएस से एक खास बातचीत में कहा, "ममता को कांग्रेस में वापस आ जाना चाहिए और पश्चिम बंगाल व केरल में मार्क्सवादियों को हराने के लिए संयुक्त लड़ाई लड़नी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "आनंद शर्मा जब युवक कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो मैंने और ममता ने साथ मिलकर काम किया था। हम दोनों महासचिव थे। मैं जब युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बना तो ममता को पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था और उन्हें वामपंथियों के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए 'फ्री हैंड' दिया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications