भाजपा ने मुंडे और गहलोत को उत्तराखंड भेजा
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बयान जारी कर कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड में पनपे राजनीतिक विवाद का जायजा लेने के लिए पार्टी महासचिव गोपीनाथ मुंडे और थावरचंद गहलोत शुक्रवार को देहरादून में रहेंगे। दोनों नेता वहां की स्थिति से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को अवगत कराएंगे।"
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है। राज्य की सभी पांचों संसदीय सीटें कांग्रेस की झोली में चली गई है। प्रदेश में भाजपा के इस निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए खंडूरी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications