सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कल घोषित होगा
सीबीएसई की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सीबीएसई की बेवसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा।
अजमेर, चेन्नई और पंचकूला क्षेत्र का रिजल्ट बुधवार को ही घोषित कर दिया गया।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 6,37,578 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें 3,73,330 छात्र और 2,64,248 छात्राएं शामिल हैं।
छात्र वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.रिजल्ट्स.एनआईसी.आईएन पर पंजीकृत कराकर अपने ईमेल पर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications