हुंडई ने एसेंट का एलपीजी वैरियंट लांच किया
जैव ईंधन युक्त एलपीजी वैरियंट में 'एसेंट इको' के नाम से उतारी गई कार की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 5,33,390 रुपये होगी, जो पेट्रोल वैरियंट की कीमत से करीब 35 हजार अधिक है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एच. एस. लहीम ने कहा, "एलपीजी वैरियंट एसेंट की कतार को और विस्तार देती है। यह न केवल चलाने में सस्ती पड़ेगी बल्कि यह पर्यावरण अनुकूल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications