बजाज आटो का शुद्ध लाभ 13.2 फीसदी घटा
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के 755.7 करोड़ रुपये की तुलना में वर्ष 2008-09 के दौरान 654.5 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2007-08 में जहां 250,000 से अधिक वाहनों की बिक्री की थी वहीं इस वर्ष वह महज 2,194,154 वाहन बेचने में सफल रही।
कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने एक वक्तव्य में कहा कि चालू वित्त वर्ष में कच्चे माल की कम कीमतों और निर्यात में सुधार से बिक्री बढ़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications