मध्य प्रदेश में तीन बच्चों की नदी में डूबकर मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाडी थाना क्षेत्र के केसवाही गांव के पांच बच्चे गुरुवार को गोपद नदी में नहाने गए थे। इनमें से तीन बच्चें सुदमी यादव (11 वर्ष), सद्गुरू शरण यादव (14 वर्ष) और पंकज साहू (9 वर्ष) ने एक-एक कर नदी में छलांग लगा दी। जिस स्थान पर ये तीनों कूदे थे वहां गहराई अधिक थी और उन्हें तैरना भी नहीं आता था। तीनों बच्चों ने अपने-आप को जान बचाने की भरपूर कोशिश की मगर वे नाकाम रहे।
बाडी के थाना प्रभारी देवेन्द्र तिवारी ने आईएएनएस को बताया है कि तीनों बच्चों की लाशें पुलिस ने बरामद कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications