शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए पाक को सहायता की दरकार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्वात और उसके आसपास के बुनेर और दीर जिलों में जारी संघर्ष की वजह से लाखों की तादाद में लोग बेघर हो गए हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने यहां बैठक में कहा, "इस मसले से मिलजुल कर और समग्र रूप से निपटने की तत्काल जरूरत है।" इस बैठक में राजनयिकों और विदेशी सहायता एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
गिलानी ने कहा कि अभियान की शुरुआत सकारात्मक नतीजे पाने के लिए की गई थी लेकिन उसके गंभीर परिणाम सामने आए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को बेघर होना पड़ा है।
राहत एजेंसियों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस संकट से निपटने के लिए तत्काल समर्थन देने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications