नायडू तेदेपा विधायक दल के नेता चुने गए

हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू को गुरुवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।

एनटीआर ट्रस्ट भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई तेदेपा विधायक दल की बैठक में नायडू को नेता चुना गया। वरिष्ठ नेता पी. अशोक गजपति राजू ने नायडू के नाम का प्रस्ताव किया। अन्य नेताओं ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

राज्य विधानसभा में नायडू लगातार दूसरी बार विपक्ष के नेता रहेंगे।

हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में तेदेपा को 294 सदस्यों वाले सदन में महज 92 सीटे मिलीं। इसके अलावा लोकसभा की 42 में से छह सीटे तेदेपा को मिलीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों से राज्य में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने और पार्टी को मजबूत बनाने को कहा। पूर्व मंत्री राजू ने कहा कि पार्टी 'बदकिस्मती' की वजह से चुनाव हारी।

तेदेपा के नेतृत्व वाले चार दलीय गठबंधन को कांग्रेस से 1.99 प्रतिशत कम वोट मिले। कांग्रेस को 156 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+