रेड्डी ने यादव को फिर बनाया पुलिस महानिदेशक
यादव को निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में राज्य पुलिस महानिदेशक के पद से हटा दिया था और उनके स्थान पर ए. के. मोहंती की नियुक्ति की गई थी। यादव ने मुख्यमंत्री की तारीफ की थी।
मुख्यमंत्री से गुरुवार को जब संवाददातओं ने पूछा कि यादव की बहाली कब होगी तो उन्होंने कहा, "तत्काल"।
गौरतलब है कि भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी यादव को साल 2007 में आंध्र प्रदेश का पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications