यूपी: पिता ने दी मासूम बच्ची की बलि

जिले के रामपुर कारखाना थाना प्रभारी राजीव सिंह ने गुरुवार को बताया कि घटना पोखरभिंडा गांव की है जहां आज तड़के लाल बहादुर (26 वर्ष) नामक व्यक्ति को अपनी बेटी की जान लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गांव से कुछ दूर स्थित एक नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।
सुनसान जगह पर दी बलि
पुलिस के मुताबिक लाल बहादुर ने स्वीकार किया कि बुधवार शाम को उसने अपनी ढाई साल की बेटी को गांव के बाहर एक सुनसान झोपड़ी में ले जाकर उसकी बलि दे दी और फरार हो गया।
खोजबीन के बाद आज सुबह पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। इसके अलावा घटनास्थल से पुलिस को फूल और पूजा का सामान भी मिला। परिजनों ने बताया कि आरोपी लाल बहादुर पिछले कुछ समय से एक तांत्रिक के संपर्क में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications