सिस्टेमा श्याम ने पश्चिम बंगाल में सीडीएमए सेवा आरंभ की
रूस की दूरसंचार कंपनी सिस्टेमा और भारतीय कंपनी श्याम के इस संयुक्त उपक्रम ने कहा कि अगले चार वर्षो के दौरान वह दूरसंचार सेवा क्षेत्र में 15 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
इससे पहले कंपनी तमिलनाडु, केरल और राजस्थान सर्किल में अपनी सीडीएमए सेवा आरंभ कर चुकी है।
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसेवोलोद रोजानोव ने बताया कि कोलकाता और पश्चिम बंगाल सर्किल में अब तक आठ करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
रोजानोव ने कहा, "प्रदेश में हमारा मौजूदा निवेश तकरीबन आठ करोड़ डॉलर का है। हम अगले तीन-चार वर्षो में यहां 15 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications