तृणमूल की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ वाम गठबंधन का खात्मा जरूरी है। यहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और फिर चुनाव कराने की जरूरत है। राज्य में गरीब जनता की हत्याएं हो रही हैं। सरकारी तंत्र पूरी तरह से तहस नहस हैं।"
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लिए मंत्री पद पाने से कहीं अधिक पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बहाली जरूरी है। केंद्र में लोकतंत्र है लेकिन पश्चिम बंगाल में तो लोकतंत्र ही नहीं है।
त्रिवेदी ने कहा कि राज्य की जनता ने जो जनादेश दिया है उससे स्पष्ट है कि सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार से राज्य के लोगों का भरोसा उठ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications