पाक को हथियारों की बिक्री शुरू कर सकता है कनाडा
पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे कनाडाई रक्षा मंत्री पीटर मैक्के ने कनाडा के एक समाचार पत्र से कहा कि उनकी सरकार जल्द ही पाकिस्तान को हथियारों की ब्रिकी फिर से शुरू कर सकती है।
उन्होंने मंगलवार को कहा था कि अधिकारियों को प्रशिक्षण देने संबंधी कार्यक्रम इस साल के आखिर में बहाल किए जाएंगे।
कुछ दिनों पहले ही कनाडाई रक्षा मंत्री ने तालिबान के मद्देनजर पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश करार दिया था। हालांकि अब उन्होंने तालिबान के खिलाफ पाक सेना की कार्रवाई को संतोषजनक करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications