अरुणाचल प्रदेश में 4 जलविद्युत परियोजनाएं लगाएगी रिलायंस पॉवर
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने प्रदेश सरकार की प्रतिस्पद्र्धी बोली प्रक्रिया के बाद ये परियोजनाएं हासिल की हैं। इसके साथ ही देश में जलविद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में हमारा स्थान अग्रणी हो गया है।"
इन परियोजनाओं में कलाई-2 में 1,200 मेगावाट, एमिनी में 500 मेगावाट, अमुलिन में 420 मेगावाट और मिहुंडन में 400 मेगावाट क्षमता वाला संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इन परियोजनाओं के बाद रिलायंस पॉवर की कुल परियोजनाएं 4,620 मेगावाट तक पहुंच जाएंगी जबकि इस क्षेत्र की अग्रण्ी कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कारपोरेशन (एनएचपीसी) के पास 5,175 मेगावाट की परियोजनाएं हैं।
अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर एक जलविद्युत परियोजना के पूरा होने में 10 से 12 वर्ष का समय लगता है लेकिन कंपनी इसे छह से सात वर्षो की अवधि में पूरा करने की कोशिश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications