इराक में विस्फोट में 41 मरे
बगदाद, 21 मई (आईएएनएस)। इराक में बुधवार रात हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 41 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस का कहना है कि विस्फोट बगदाद से सटे शिया बहुल नगर शुला में एक रेस्त्रां के निकट हुआ।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट का निशाना सुरक्षाबल नहीं थे। यह विस्फोट उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग दुकान से बाहर खड़े होकर खाना खा रहे थे।
गौरतलब है कि बीते 29 अप्रैल को बगदाद के निकट सद्र शहर में दो विस्फोट हुए थे जिनमें कम से कम 50 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications