पटनायक सहित 20 ने ली शपथ (लीड-1)
भुवनेश्वर, 21 मई (आईएएनएस)। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने गुरुवार को उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल एम. सी. भंडारे ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पटनायक को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सफेद धोती कुर्ता पहने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे पटनायक ने अंग्रेजी में शपथ ली।
पटनायक ने अपनी मंत्रिपरिषद में 10 युवा चेहरों को शामिल किया है। ये सभी पहली बार मंत्री बने हैं। पटनायक के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे सात नेताओं को फिर से मंत्री बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications