अगले हफ्ते खुल सकता है श्रीलंका का प्रमुख राजमार्ग
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सरकार की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्रालय की इजाजत मिलने के बाद इस राजमार्ग को खोल दिया जाएगा। यह राजमार्ग लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के साथ सरकारी सुरक्षा बलों से संघर्ष बढ़ जाने के बाद 2006 में इसे बंद कर दिया गया था।
बयान में कहा गया है कि उत्तर में सड़कों के विकास और उन्हें अत्याधुनिक बनाने की योजना है और कुछ पर तो काम शुरु हो चुका है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने देश में गृह युद्ध समाप्त हो जाने की मंगलवार को संसद में घोषणा की थी।
श्रीलंका में 1980 के दशक से जारी जातीय संघर्ष में करीब 100,000 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications