पहली तिमाही में मेक्सिको की अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी सिकुड़ी
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक पहले अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 5.5 फीसदी की दर से गिरावट आएगी जबकि पूरे वर्ष के लिए यह दर चार फीसदी आंकी गई थी।
देश की सांख्यिकी एजेंसी आईएनईजीआई ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि वैश्विक आर्थिक मंदी ने पिछले सात वर्षो से देश की अर्थव्यवस्था में हो रहे विस्तार पर विराम लगा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications