स्वाइन फ्लू: अमेरिका में 5,710मामले, मेक्सिको में मरने वालों की तादाद बढ़ी (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि विगत 23 अप्रैल को सात लोगों की मौत हुई।

स्वाइन फ्लू की चपेट में बुरी तरह आने वाले मेक्सिको इससे उबरने की कोशिश में भी लग गया है। मेक्सिको के अधिकारी देश के पर्यटन क्षेत्र में एक बार फिर जान फूंकने के अभियान में जुटे हैं।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड के मेयर अलबटरे रुईज-गलाडरेन मेक्सिको के साथ एकजुटता का परिचय देने वालों में सबसे आगे रहे। वह शनिवार को मेक्सिको पहुंचे।

मेक्सिको सिटी के मेयर मार्केलो एबर्ड ने कहा, "यह शहर दुनिया के अन्य हिस्से साथ एकजुटता और उदारता के साथ हमेशा मौजूद रहा है और आज भी है।" उन्होंने कहा कि अब यह शहर बदले में एकजुटता चाहता है।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बुधवार को बताया कि अाठ नए मामलों की पुष्टि के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 5,710 तक पहुंच चुकी है। न्यूयार्क प्रशासन ने नए मामलों की पुष्टि के साथ बुधवार को नौ स्कूलों को बंद कर दिया।

आस्ट्रेलिया में स्वाइन फ्लू के अब तक छह मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मेलबर्न में तीन भाई इस बीमारी की चपेट में हैं। ये तीनों अपने परिवार के साथ अमेरिका से छुट्टियां बिताकर लौटे थे।

आस्ट्रेलिया में स्वाइन फ्लू से जुड़े पहले मामले की पुष्टि सात मई को हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री निकोला रोक्सोन ने कहा कि अभी स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़ सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि 41 देशों में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या 10,420 हो गई है और इस बीमारी से अब तक 80 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+