मुंबई में ज्वार-भाटा की चेतावनी

बीएमसी के हवाले से इस संबंध में मुंबई के अखबार मिड-डे ने एक खबर प्रकाशित की। खबर में कहा गया है कि 24 जुलाई को पिछले 100 सालों का सबसे तेज ज्वार-भाटा आने की आशंका है। इसके चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात और तेज आंधी-तूफान आ सकते हैं।
हालांकि इस प्रकार की चेतावनी के संबंध में अस्पतालों को पहले ही पत्र भेजे जा चुके हैं। यही कारण है कि गभवती महिलाओं से कहा गया है, कि जिन्हें इन तारीखों में अस्पताल में भर्ती होना है, वो दो दिन पहले ही भर्ती हो जाएं। इसके अलावा नालों की साफ-सफाई का काम भी तेज कर दिया गया है।
समुद्र में उठेंगी 5 मीटर ऊंची लहरें
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई के आसपास के पांच दिन के अंदर जब जबर्दस्त ज्वार-भाटा आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में जारदार बारिश होगी और मुंबई शहर एक बार फिर जलमग्न हो सकता है। ज्वार-भाटा आने पर समुद्र में करीब 5.05 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी जो पिछले सौ सालों में सबसे ऊंची होंगी।
पूरा नहीं हुआ फ्लड मॉडलिंग सिस्टम
चार साल पहले मुंबई में आई जबर्दस्त बाढ़ के बाद यहां फ्लड मॉडलिंग सिस्टम स्थापित किया जाना था, जो अभी पूरा नहीं हो सका है। नालों की सफाई अधूरी है। नालियों और नालों की सफाई का प्रॉजेक्ट ब्रिम्स्टोवैड को पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications