स्कूल बस ट्रेन से टकराई, 4 मरे

पुलिस के मुताबिक अकाल एकेडमी स्कूल की यह बस बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी तभी गुमताला गांव के निकट बनी रेलवे क्रासिंग पर यह हादसा हो गया।
जालंधर के पुलिस अधीक्षक आर. के. जायसवाल ने को बताया, "हादसे में तीन छात्र और बस के चालक की मौत हो गई।" प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रेन आने के बावजूद बस चालक ने रेलवे क्रासिंग पार करने की कोशिश की जिससे यह हादसा हो गया। घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications