परमाणु हथियार बढ़ाने से पाक का इंकार

Ghazanvi Missile

परमाणु हथियारों के तालेबान के हाथों में चले जाने की आशंका के बीच पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया है कि वह अपने परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा है. पाकिस्तानी सूचना मंत्री क़मरुज़्ज़माँ कारिया का यह बयान अमरीका के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ने के सबूत मिले हैं. अमरीका के 'ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़' यानी मुख्य सैन्य कमांडर एडमिरल माइकल मलेन ने एक हफ़्ते पहले यह बयान दिया था.

परमाणु क्लब

सूचना मंत्री का यह बयान परमाणु हथियारों के तालेबान के हाथों में जाने की आशंका को दूर करने का प्रयास माना जा रहा है. भारत के साथ पाकिस्तान 1998 में परमाणु हथियार संपन्न देशों में शामिल हो गया था. पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने समाचार एजेंसी एपी को बताया, "पाकिस्तान को अपने परमाणु ज़ख़ीरे को बढ़ाने की ज़रूरत नहीं है."

मैं साफ़ शब्दों में दुनिया को बताना चाहता हूँ कि ऊपर वाले की कृपा से पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं और रहेंगे यूसुफ़ रज़ा गिलानी, प्रधानमंत्री

मैं साफ़ शब्दों में दुनिया को बताना चाहता हूँ कि ऊपर वाले की कृपा से पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं और रहेंगे

उन्होंने कहा, "लेकिन हम यह साफ़ करना चाहते हैं कि अपनी सुरक्षा और स्थायित्व के लिए हम एक न्यूनतम परमाणु प्रतिरोध बनाए रखेंगे. इससे हम कोई समझौता नहीं करेंगे."

अमरीकी चिंता

अमरीका के मुख्य सैन्य कमांडर एडमिरल माइकल मलेन से जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार बढ़ा रहा है तो उन्होंने हँसते हुए कहा था "हाँ". उनका यह बयान पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर जताई जा रही अंतरराष्ट्रीय जगत की चिंताओं के बीच आया था.

पश्चिमी देशों ख़ासकर अमरीका ने इस बात पर चिंता जताई थी कि पाकिस्तान के उत्तरी इलाक़े पर तालेबान के बढ़ते प्रभाव से परमाणु हथियार तालेबान के हाथ में जा सकते हैं. पाकिस्तान की सरकार और अधिकारियों ने इन बयानों को बकवास बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था में और चरमपंथियों की पहुँच से दूर हैं.

प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने भी एक बयान में इन चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा था, "मैं साफ़ शब्दों में दुनिया को बताना चाहता हूँ कि ऊपर वाले की कृपा से पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं और रहेंगे." इस बीच अमरीकी विदेश मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया है कि पाकिस्तान अमरीकी सहायता का उपयोग परमाणु हथियारों के विस्तार में कर रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+