मुंबई हमलों के संबंध में और जानकारी सौंपी

मुंबई बम हमलों के सिलसिले में पाकिस्तान ने ये जानकारी माँगी थी.
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में मुंबई में विभिन्न जगहों पर हुए चरमपंथी हमलों में 170 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में नौ चरमपंथी भी मारे गए थे.
भारत ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित समूह लश्करे तैबा से जुड़े चरमपंथियों ने मुंबई हमलों को अंजाम दिया था.
पाकिस्तान ने स्वीकार किया था कि इन हमलों की योजना आंशिक रूप से पाकिस्तान की धरती पर बनाई गई थी.
भारतीय पुलिस ने मुंबई हमलों के सिलसिले में एकमात्र चरमपंथी मोहम्मद अजमल अमीर क़साब को गिरफ़्तार किया था, तब से वे हिरासत में हैं.
इन हमलों के बाद भारत पाकिस्तान के संबंधों में काफ़ी खटास आ गई है.
भारत ने संदिग्धों की एक सूची पाकिस्तान को सौंपी है और माँग कि थी कि पाकिस्तान उन्हें भारत को सौंप दे. पाकिस्तान और लश्कर दोनों ही हमलों में शामिल होने की बात से इनकार किया है.
हालांकि पाकिस्तान ने अपनी जाँच के दौरान पाया कि कुछ संदिग्ध हमलावर समुद्री रास्ते के जरिए कराची से मुंबई तीन नावों में गए थे.
पाकिस्तान ने इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले की सुनवाई पाकिस्तान की धरती पर ही होगी.


Click it and Unblock the Notifications